बड़ौत: रमाला पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत गुमशुदा नाबालिग बच्चे को बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
Baraut, Bagpat | May 4, 2025 ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत रमाला पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बच्चे को अथक प्रयास के बाद 12 घंटे के अल्प समय में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने रविवार शाम करीब 6:15 बजे बताया कि लडके को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिस पर परिजनों द्वारा रमाला पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। जिसे निरीक्षक जितेंद्र कुमार SI मयंक प्रताप ने बरामद किया।