रामगंजमण्डी: खेराबाद-उंडवा से पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 210 ग्राम अफीम और 20 किलो 160 ग्राम डोडाचूरा किया बरामद
रामगंजमंडी के खेराबाद-उंडवा रोड पर पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गए आरोपियों के पास से 210 ग्राम अफीम और 20 किलो 160 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 लाख 40 हजार रुपये की कीमत है। पुलिस ने दोपहर करीब 1 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।