जशपुर: कनिष्ठ को जिला अधिकारी की कुर्सी, वरिष्ठों की अनदेखी पर भड़का कर्मचारी संघ, 3 दिन का अल्टीमेटम: राजेश अम्बष्ट महासचिव
जशपुर जिले में कनिष्ठ व्याख्याता को जिला अधिकारी का प्रभार सौंपने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारियों में भारी नाराजगी सामने आई है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था पर कड़ा विरोध जताया है। संघ ने दो टूक शब्दों में मांग की है कि कनिष्ठ व्याख्याता