Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
9431jairamanuja
मां के याद में जीउतिया पर्व पर पुत्र का भाव सैकड़ों महिलाओं को गंगा स्नान के लिए साथ पहुंचा बक्सर।
Kargahar, Rohtas
| Oct 3, 2026
MORE NEWS
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है।
Kargahar, Rohtas | Oct 3, 2026
काव नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव में बहीं, खोजबीन में जुटे गोताखोर रोहतास जिले के दावथ जीउतिया पर्व के अवसर पर शनिवार की शाम काव नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव में बह गईं। घटना दावथ थाना क्षेत्र के बक्सर बॉर्डर स्थित पंच दरवा पुल के समीप की है। दोनों बच्चियों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने नदी में खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर दावथ अंचलाधिकारी गौरव कुमार और राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार पंडित मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ को दी है। अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि धवई गांव निवासी जितेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी और भीम सिंह की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी घर की महिलाओं के साथ काव नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों बच्चियां बह गईं। बताया गया कि उसी दौरान एक तीसरी बच्ची भी नदी के तेज बहाव में बहने लगी थी, जिसे वहां स्नान कर रही महिलाओं ने अथक प्रयास के बाद बचा लिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। टीम के पदाधिकारी रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चियों की तलाश करेंगे।
Kargahar, Rohtas | Oct 3, 2026
सूर्यपुरा के बलिहार में जीउतिया पर्व पर हजारों महिलाओं को गंगा स्नान के लिए पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह यादव के द्वारा बस से बक्सर भेजा गया। सूर्यपुरा प्रखंड के बलिहार, अलीगंज खरोज समेत कई गांवों की महिलाएं बसों से बक्सर गई, इस इस मौके पर अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Kargahar, Rohtas | Oct 3, 2026
पूर्व क्रिकेटर चंदन कुमार के निधन पर शोक सभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि सूर्यपुरा उच्च विद्यालय के प्रांगण में पूर्व क्रिकेटर एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत लेखापाल स्व. चंदन कुमार के निधन पर पूर्व क्रिकेटरों और खेल प्रेमियों के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और धूप-अगरबत्ती जलाकर उनकी स्मृति को नमन किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Kargahar, Rohtas | Oct 3, 2026
जितिया पर्व के दिन मां ने खोया बेटा, सांप के काटने से 25 वर्षीय युवक की मौत आरा में जितिया पर्व के दिन एक मां की खुशियां मातम में बदल गईं। चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के समीप की बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पवन कुमार, भदवर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र थे। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली थी और इन दिनों नौकरी की तलाश में थे। बताया जाता है कि कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के पास उन्हें सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन की मौत की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जितिया पर्व को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन जवान बेटे की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर राजद नेता रघुपति यादव भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पवन की अचानक मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।
Kargahar, Rohtas | Oct 3, 2026
दिनारा में पिकअप-ऑटो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, पांच घायल रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में तेनुआठ मठिया के पास शुकवार की देर रात पिकअप वैन और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के वसुदेवा बिंद टोली निवासी 58 वर्षीय भगवान बिंद और उनके 45 वर्षीय भतीजे हरेंद्र बिंद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भगवान बिंद को लकवा का अटैक आया था। उनके इलाज के लिए परिवार के लोग दिनारा के मठिया स्थित एक निजी लकवा अस्पताल आए थे। इलाज कराने के बाद सभी लोग ऑटो से अपने गांव नवानगर लौट रहे थे। इसी दौरान खनिता के पास सामने से आ रही पिकअप वैन से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार भगवान बिंद और हरेंद्र बिंद की मौत हो गई। हादसे में भगवान बिंद की पत्नी समेत पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को दिनारा और बिक्रमगंज के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इधर, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है।

6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा रोहतास। 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा विभिन्न स्थलों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग, बिजली, पेयजल समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारियों की टीम विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है।
Kargahar, Rohtas | Oct 3, 2026