बक्सर: बक्सर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Buxar, Buxar | Jan 20, 2025 बक्सर शहर में 1 तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि यह घटना 18 जनवरी की सुबह 8:55 बजे की है लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को वायरल हुआ। जिसके आधार पर स्थानीय लोग ई रिक्शा चालकों पर पुलिस द्वारा कंट्रोल करने की मांग कर रहे हैं।सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को ई रिक्शा टक्कर मारता है।