*सोयाबीन की नई किस्मों एवं नवीन तकनीकों के प्रदर्शन प्लाट का किया अवलोकन*
इंदौर, 10 सितम्बर 2026
केन्द्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर में आज सोयाबीन की नवीन किस्मों एवं किसानों के लिए विकसित नवीन कृषि तकनीकों के प्रदर्शन प्लाटों का अवलोकन किया गया। इस दौरान केन्द्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. के.एच. सिंह, संयुक्त संचालक कृषि इंदौर संभाग श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, प्राचार्य कृषक प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर श्री शोभाराम चौहान, बीज परीक्षण अधिकारी श्री गजानंद जाट, सहायक संचालक कृषि श्री दिलीप जाट एवं संस्थान के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दुपारे सहित अन्य अधिकारियों ने सोयाबीन की नई किस्मों के प्रदर्शन प्लाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संस्थान द्वारा किसानों के लिए विकसित की जा रही नई तकनीकों के ट्रायल फील्ड का भी निरीक्षण किया। साथ ही सोयाबीन उत्पादन को अधिक लाभकारी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के संबंध में संस्थान के निदेशक एवं संयुक्त संचालक कृषि से चर्चा की गई। अधिकारियों ने नवीन किस्मों एवं तकनीकों के प्रदर्शन तथा उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी प्राप्त की।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #Soybean #Agriculture
CM Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Collector Office Indore