गुन्नौर: गांव जहानपुर की युवती ने गांव के पांच लोगों पर पांच बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी सावित्री पुत्री देवपाल ने गांव के ही पांच लोगों पर उनकी पांच बीघा कृषि भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने बुधवार शाम करीब चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता सीधे-सादे व्यक्ति हैं। आरोप है कि गांव के पांच दबंग लोगों ने उनकी पांच बीघा जमीन में खड़ी बाजरे की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया ।