जमुई: SK कॉलेज लोहंडा में तीन वर्षों तक काम करने के बाद सफाई कर्मी को निकाला गया, प्रिंसिपल पर लगे कई गंभीर आरोप
Jamui, Jamui | Aug 1, 2026 एस.के. कालेज लोहंडा में तीन वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मी अजीत कुमार को काम से हटाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य अनिल सिंह और सचिव सुरेंद्र नारायण सिंह पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गलत तरीके से कालेज से निकालने का आरोप लगाया है। उक्त जानकारी पीड़ित ने शनिवार की सुबह 10 बजे दी है।