Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
बिहपुर: जनसुराज के प्रत्याशी पवन चौधरी ने बिहपुर के कई गांवों में... - Bihpur News
krishan12456010
3
बिहपुर: जनसुराज के प्रत्याशी पवन चौधरी ने बिहपुर के कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
Bihpur, Bhagalpur
| Nov 4, 2025
जनसुराज के प्रत्याशी पवन चौधरी ने बिहपुर विधानसभा के कई गांवों में चला जनसंपर्क अभियान। लोगों से कहा कि वादा नहीं करके दिखाएंगे बिहपुर विधानसभा को आदर्श बनाएंगे, भ्रष्टाचार मुक्त बिहपुर विधानसभा बनाएंगे
#national
#politics
MORE NEWS
बिहुला-विषहरी उत्सव 2026 🎶🙏 आज भागलपुर संग्रहालय में कला एवं संस्कृति विभाग, भागलपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक एवं सितार वादन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। ✨🎵 #art&culture #bhagalpur #viral #dm #shorts
Bhagalpur, Bihar | Aug 19, 2026
Bhagalpur, Bihar | Aug 19, 2026
भागलपुर, 18 अगस्त 2026:* श्रावणी मेला 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा पर्यटन विभाग तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में धांधी-बेलारी महाशिविर एवं सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट के सांस्कृतिक मंच पर पूरे सावन माह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 28 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों में भागलपुर सहित बिहार एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों द्वारा गायन, वादन, नृत्य एवं नृत्य-नाटिका की प्रस्तुतियों से कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को भक्ति, लोक संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।आज धांधी-बेलारी महाशिविर के सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने भगवान शिव को समर्पित भक्ति गीतों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पूरा वातावरण शिवमय हो गया। “चल कांवरिया शिव के धाम, हर-हर महादेव, बोल बम” जैसे भक्ति गीतों पर कांवरियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं “प्रेम प्रभु का बरस रहा है, पी ले अमृत प्यासे” जैसे भजनों ने श्रोताओं को आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु भक्तिरस में डूबकर भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। धांधी-बेलारी मंच पर रॉक एंड रोल के ऋषि कुमार, पटना, रंग सेतु, पटना तथा कला आंगन, वैशाली के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं उद्घोषणा मनोज कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, कांवर यात्रा की आस्था तथा बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया। कार्यक्रम में स्थानीय वादक कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पैड पर कैलाश तांती, ढोलक पर लालमोहन प्रसाद, तबला पर मृदुल चन्द शेखर, ऑर्गन पर राजेश झा तथा बैंजो पर रिंकू, सभी भागलपुर के कलाकारों ने संगत प्रदान कर प्रस्तुतियों को और प्रभावशाली बना दिया। इसी क्रम में नमामि गंगे घाट के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राधा सिन्हा, पटना, कृष्ण कला संगीत संस्थान, पटना तथा रश्मि रॉय, पटना के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की उद्घोषणा अंकिता पल्लव ने प्रभावशाली ढंग से की।“बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है” के जयघोष एवं भक्ति संगीत की धुन पर पूरा सांस्कृतिक परिसर भक्तिमय हो उठा। बिहार की लोक संगीत परंपरा से जुड़ी प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया। स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान शिव को समर्पित प्रार्थना रूपी भजनों के माध्यम से समाज, प्रदेश एवं देश के कल्याण की कामना की गई।कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, भागलपुर अलंकृता पाण्डेय तथा उप विकास आयुक्त रवि राकेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। धांधी-बेलारी मंच पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार, निदेशक DRDA दुर्गा शंकर तथा निदेशक NEP अमर मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सुधी दर्शकों ने श्रावणी मेला के अवसर पर इतने व्यापक स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की सराहना की। दर्शकों ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की यात्रा को आध्यात्मिकता, आनंद और भारतीय लोक संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।कलाकारों ने भी मंच से जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग एवं समर्पण से कलाकारों को अपनी कला एवं संस्कृति प्रस्तुत करने का बेहतर अवसर मिल रहा है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ बिहार की लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। श्रावणी मेला 2026 के दौरान आयोजित ये सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं तथा भक्ति, लोक संस्कृति और कला के समन्वय से भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध कर रहे हैं। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Banka District Administration Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
Bhagalpur, Bihar | Aug 18, 2026
भागलपुर, 18 अगस्त 2026। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय परिसर में दो दिवसीय बिहुला विषहरी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, महिला कारा अधीक्षक श्रीमती शालिनी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री अंकित रंजन, शिक्षाविद् श्री राजीवकांत मिश्रा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, कलाकार, कला प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के कलाकारों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की प्रस्तुति से हुआ। इसके उपरांत जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री अंकित रंजन ने अपने स्वागत संबोधन में बिहुला विषहरी की लोकगाथा, अंग क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं तथा भागलपुर में मनसा पूजा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहुला विषहरी की लोकगाथा अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक-स्मृति, आस्था और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, कलाकारों एवं कला प्रेमियों का स्वागत करते हुए उत्सव के उद्देश्यों की जानकारी दी। इसके पश्चात बिहार बाल भवन किलकारी, भागलपुर के कलाकारों द्वारा 17 सितार वादकों सहित 20 वाद्य कलाकारों की सामूहिक वादन प्रस्तुति दी गई। समूह सितार वादन एवं अन्य वाद्य यंत्रों के समन्वय ने शास्त्रीय संगीत और लोकधुनों का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में संगीत की मनोहारी छटा बिखर गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के कलाकारों ने गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिहुला विषहरी की लोकगाथा पर आधारित लोकगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। लोकगीत के माध्यम से बिहुला की आस्था, संघर्ष, समर्पण और लोकविश्वास से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। बिहुला विषहरी उत्सव के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में अंग क्षेत्र की लोकगाथा पर संगोष्ठी, मंजूषा हटिया एवं लोक चित्रकला प्रदर्शनी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। मंजूषा कलाकारों द्वारा समूह प्रदर्शनी के माध्यम से पारंपरिक मंजूषा चित्रकला के साथ-साथ आधुनिक विषयों और नए प्रयोगों को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में पारंपरिक कला की मौलिकता के साथ कलाकारों की सृजनात्मक सोच और प्रयोगधर्मिता देखने को मिली। मंजूषा हटिया एवं लोक चित्रकला प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों को सीधे कला प्रेमियों एवं खरीददारों के समक्ष प्रस्तुत किया। कई कला प्रेमियों ने कलाकारों की कृतियों की खरीदारी भी की। इस पहल से कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन के साथ-साथ सीधे बाजार से जुड़ने और अपनी कला का आर्थिक मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिला। प्रदर्शनी ने स्थानीय लोक एवं पारंपरिक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन तथा कलाकारों को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्सव के दूसरे दिन बिहुला विषहरी की लोकगाथा पर आधारित नृत्य-नाटिका की विशेष प्रस्तुति के साथ-साथ विभिन्न लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी की जाएगी। इसके माध्यम से अंग क्षेत्र की लोकपरंपरा, लोकविश्वास एवं सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन के समापन अवसर पर बिहार राज्य गीत की सामूहिक प्रस्तुति की गई। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिहुला विषहरी उत्सव के माध्यम से अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, लोकगाथा, मंजूषा चित्रकला, लोक संगीत एवं लोक नृत्य को एक साझा मंच प्रदान किया गया है। उत्सव के दूसरे दिन भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अंग की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Banka District Administration Bhagalpur District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Bhagalpur, Bihar | Aug 18, 2026
Bhagalpur, Bihar | Aug 18, 2026