सुनेल: ढाबला खींची चौराहे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब 50 किलो फंगस युक्त मावे को किया नष्ट
Sunel, Jhalawar | Oct 24, 2024 सुनेल क्षेत्र के ढाबला खींची चौराहे पर गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे एक रेस्टोरेंट पर करीब 50 किलो फंगस युक्त मावा नष्ट करवाया।सरकार द्वारा दीपावली पर विशेष नमूनीकरण एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए ढाबला खिंची चौराहा पर एक रेस्टोरेंट पर औचक निरीक्षण के दौरान लगभग 50 किलो बदबूदार फंगस युक्त मावा पकड़ा।