सुनेल: हेमड़ा व कुंडला प्रताप क्षेत्र में गुरुवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Sunel, Jhalawar | Oct 23, 2024 सुनेल क्षेत्र के हेमड़ा व कुण्डला प्रताप क्षेत्र में गुरुवार 24 अक्टूबर को 6 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।जयपुर डिस्काम के सहायक अभियंता जयेंद्र सिंह ने दोपहर 2 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया है कि हेमड़ा व कुंडला प्रताप जीएसएस पर दीपावली पूर्व रखरखाव एंव मरम्मत कार्य किया जाएगा।जिसके चलते गुरुवार प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 03:00 तक इन क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।