थरथरी: प्रतापपुर के पास बाइक अनियंत्रित होने से सीएचओ घायल, परवलपुर अस्पताल से घर लौट रहे थे
थरथरी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब दो बजे परवलपुर अस्पताल से घर आने के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक संजीव कुमार जख्मी हो गया। घटना के सबन्ध में जख्मी संजीव कुमार ने बताया कि परवलपुर अस्पताल से ड्यूटी कर लौट रहा था कि प्रतापपुर मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सहित हमभी सड़क पर गिर गए। जिससे जख्मी हो गए।