थरथरी: भाकपा माले की 'बदलो बिहार न्याय यात्रा' रविवार को थरथरी प्रखंड के डिहा, सलेमपुर, अस्ता और थरथरी होते हुए हिलसा पहुंची
भाकपा माले की बदलो बिहार न्याय यात्रा रविवार को थरथरी प्रखंड के डिहा, सलेमपुर, अस्ता, थरथरी होते हुए हिलसा पहुंची। इस दौरान जगह जगह कार्यकर्ताओं ने पालीगंज विधायक सह नालंदा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. संदीप सौरभ को गर्मजोशी से स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान जन संवाद को संबोधित करते हुए विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि बिहार सरकार वेंटीलेटर पर है।