भभुआ: भभुआ डीएम कार्यालय में नए डीएम सुनील कुमार ने किया पदभार ग्रहण
Bhabua, Kaimur | Jun 2, 2025 आज सोमवार को भभुआ डीएम कार्यालय में नए डीएम सुनील कुमार ने 10 बजे पदभार ग्रहण किया। जहां मौके पर निवर्तमान डीएम सावन कुमार के द्वारा नए डीएम सुनील कुमार को पदभार ग्रहण सौंपा गया और उनको बधाई दिया गया। डीएम ने कहा कि जिला में आए हैं तो यहां की जनता का विकास के लिए हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी हरिमोहन शुक्ला भी मौजूद रहे।