ईसागढ़: 25 अक्टूबर को ईसागढ़ में 4 घंटे बिजली कटौती, कई गांव होंगे प्रभावित
प्रशासन ने शनिवार को शाम लगभग 6:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ईसागढ़ क्षेत्र में दीपावली से पहले बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार, 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, 33 केवी ईसागढ़ फीडर के रखरखाव के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी।