कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुरैना पुलिस की मध्यरात्रि नाइट कॉम्बिंग गश्त।
मुरैना। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से मुरैना पुलिस द्वारा मध्यरात्रि में विशेष नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।
अभियान में जिले के समस्त अनुभागों एवं थाना क्षेत्रों से कुल 198 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। व्यापक स्तर पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों एवं वारंटियों की तलाश कर कार्रवाई की।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 81 स्थायी वारंटी, 89 गिरफ्तारी वारंटी, 2 भरण-पोषण वारंटी, 2 इनामी फरार बदमाश तथा 5 अन्य मामलों में फरार आरोपियों सहित कुल 177 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा 28 हिस्ट्रीशीटर गुंडों एवं 17 जिलाबदर अपराधियों की भी सघन जांच एवं चेकिंग की गई।
मुरैना पुलिस का यह विशेष अभियान अपराधियों में कानून का भय बनाए रखने