उरई: ग्राम अलईपुरा में दबंगों ने पीट-पीट कर एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की लगाई गुहार
Orai, Jalaun | Jun 23, 2025 सोमवार की दोपहर 1:00 बजे उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति के साथ दबंगों ने बुरी तरह मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं पर जनों का आरोप है कि व्यक्ति को मौत के घाट उतारने वाले सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिसको लेकर डीएम से शिकायत की है।