उरई: नया पटेल नगर में रास्ता बने दलदल,हर व्यक्ति परेशान, गाड़ियां फिसलकर गिर जाती,शिकायत पर भी नहीं सुनवाई #jansamasya
Orai, Jalaun | Jun 22, 2025 उरई तहसील क्षेत्र उरई नगर के नया पटेल नगर में कच्चे रास्ते में पानी भर गया,जिससे लोगों को भारी परेशानी है,वहीं नगर को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता भी जर्जर हालत में हो गया है,गड्ढे अधिक होने की वजह से आय दिन लोगों की गाड़ियों फिसल कर गिर जाती है,जिससे सभी परेशान है,जिस पर आज दिन रविवार समय 6 बजे देखा गया कि रास्ता दलदल बन चुका है,जिससे कई बार शिकायत हुई है।