जमुई: बल्लोपुर मैदान में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में गिरकर बेहोश हुआ बालक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 15, 2024 खैरा प्रखंड के बल्लोपुर मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखने पहुंचे एक 12 वर्षीय बालक भीड़ के कारण शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब बेहोश होकर गिर गया। जिसे वहां मौजूद आपातकालीन सेवा एंबुलेंस के जरिए घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल बालक की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र निवासी महेश साह का 12 वर्षीय पुत्र अंकुश के रूप में हुई है।