जमुई: बकरी चोरी करते पकड़े गए युवक को जवाहर हाई स्कूल के पास लोगों ने पीटा, डायल 112 की पुलिस टीम के हवाले किया
Jamui, Jamui | Nov 15, 2024 शहर के भछियार इलाके से बकरी चोरी कर ले जा रहे युवक को मोहल्ले वसियों ने गुरुवार की शाम करीब 5:00बजे जवाहर हाई स्कूल के पास पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।उंसके बाद घटना की जानकारी डायल112 की पुलिस टीम को दी गई। फिर मौके पर पहुंची डायल112 की पुलिस द्वारा युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।