जमुई: भलुई के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार फाइनेंस कर्मी घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 15, 2024 भलुई के पास तेज रफ्तार दो बाइक के आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार फाइनेंस कर्मी घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से शुक्रवार की सुबह करीब 7:30बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल फाइनेंस कर्मी की पहचान भागलपुर जिले के सुल्तानगंज निवासी रघुनंदन कुमार के रूप में हुई है।