जमुई: महराजगंज स्थित ओम बैग दुकान से तीन युवकों ने चुराए तीन बैग, CCTV में कैद हुई चोरी की हरकत
Jamui, Jamui | Nov 15, 2024 महराजगंज स्थित ओम बैग दुकान से तीन युवकों ने बारी- बारी से तीन बैग की चोरी कर ली और आराम से चले गए। बैग की चोरी करते युवको की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ।यह वीडियो शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है। घटना तीन दिन पहले कि बताई जा रही। घटना के बाद तीनों युवकों की खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।