जमुई: हांसडीह शिवमंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल वृद्ध की पटना ले जाते समय हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Nov 15, 2024 हांसडीह शिवमंदिर के पास गुरुवार की दोपहर बाद 3:30 बजे सड़क क्रॉस कर रहे 74 वर्षीय देवन सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां पटना पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। वृद्ध के शव को शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई है।