Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
eknazarhimachal6
पार्षद चुनाव को लेकर समाजसेवी अतुल भारद्वाज बोले—जनता के मुद्दे सबसे ऊपर #himachalpradesh #viral #news #himachal #vairal...
Chamba, Chamba
| Apr 27, 2026
#himachalpradesh
#viral
#news
#himachal
#vairal...
MORE NEWS
चंबा -: क्या बीजेपी का दावा निकला झूठा, या नूरानी को दे दिया बीजेपी ने लोलिपॉप!
Chamba, Chamba | Jun 25, 2026
विधानसभा अध्यक्ष ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की 250 से अधिक आबादी वाले सभी सड़क-वंचित गांवों के लिए तैयार की जाए डीपीआर–विधानसभा अध्यक्ष डलहौजी (चंबा), जून 25 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा को लेकर आज परिधि गृह डलहौजी में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र, अधीक्षण अभियंता डलहौजी वृत्त सहित विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक आबादी वाले जिले के सभी सड़क सुविधा से वंचित गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के अंतर्गत शामिल करते हुए उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि इन गांवों को सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्तावित चंबा चुवाड़ी टनल के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा के पश्चात बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण पीपीपी मोड़ के अंतर्गत किया जाएगा। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि चंबा जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत लगभग 551 करोड़ राशि वाली स्वीकृत 65 सड़क परियोजनाओं में से 61 का कार्य शुरू करने के लिए लेटर आफ इंटरेस्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष 4 सड़कों के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने जिले में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने पर बल देते हुए वन स्वीकृति से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम), वन मंडल अधिकारियों (डीएफओ) तथा संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान जिला में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित सड़कों, पुलों तथा शिक्षा स्वास्थ्य एवं विभिन्न कार्यालय भवनों सहित अन्य अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य निष्पादन की गति तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुल जैसी आधारभूत सुविधाएं क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला हैं तथा इन परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न परियोजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्य निष्पादन एजेंसियों एवं ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत करवाया। साथ में परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझावों एवं भावी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। उपमंडल अधिकारी (ना) डलहौज़ी अनिल भारद्वाज,लोक निर्माण विभाग से मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र विकास सूद, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत विंग लोक निर्माण विभाग संजय कौंडल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता नरेन्द्र चौधरी, अतुल शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Chamba, Chamba | Jun 25, 2026
■शिमला : HRTC चालक-परिचालक यूनियन की हड़ताल का फैसला वापिस, सरकार ने मानीं प्रमुख मांगें: मान सिंह ठाकुर #shimla #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Jun 25, 2026
*■धर्मशाला : बगोड़ा में बनेगा आपदा प्रबंधन का नया केंद्र, कांगड़ा से मजबूत होगी हिमाचल की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता ■ कांगड़ा बनेगा आपदा प्रतिक्रिया का हब, बगोड़ा में विकसित होगा एसडीआरएफ का उत्कृष्टता केंद्र ■आपदा के समय हर सेकंड की अहमियत, बगोड़ा में तैयार होगा हिमाचल का आधुनिक एसडीआरएफ बेस ■हिमाचल की आपदा प्रबंधन क्षमता को मिलेगा नया आयाम, पालमपुर में बनेगा एसडीआरएफ का अत्याधुनिक परिसर #dharamsala #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Jun 25, 2026
■बिलासपुर: निर्जला एकादशी पर अपर खैरियां आईटीआई चौक में शीतल जल सेवा, हिंदू-मुस्लिम युवाओं ने पेश की मिसाल ,चंदेल बोले युवाओं को मिल रही सकारात्मक दिशा #bilaspurnews #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Jun 25, 2026
पार्षद चुनाव को लेकर समाजसेवी अतुल भारद्वाज बोले—जनता के मुद्दे सबसे ऊपर #himachalpradesh #viral #news #himachal #vairal... - Chamba News