#यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मानक के अनुरूप कार्य न करने वाले 24 वाहनो का चालान व 3,12,000-/ रुपये के शमन शुल्क से अधिरोपित कर 04 वाहनों को सीज किया गया
परिवहन आयुक्त उ0प्र0 लखनऊ, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय गाजीपुर व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर के निर्देश के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री धनवीर सिंह व यातायात निरीक्षक की महत्वपूर्ण पहल *'मिशन सेफ फ्यूचर 2.0'* को लेकर जनपद गाजीपुर में एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद के सभी विद्यालयों के बच्चों के सुरक्षित आवागमन हेतु स्कूल वाहनों में बच्चों को स्कूल आने-जाने में एक घण्टे से अधिक समय न लगने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा स्कूली वाहन चालको का सत्यापन, उत्तर प्रदेश इण्टीग्रेट स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर स्कूल द्वारा भरा गया हो, आदि मानकों को पूरा न होने की दशा में स्कूली वाहनों के विरुद्ध जनपद के एवरग्रीन व सनसाइन सहित 12 विद्यालयों के वाहनों के फिटनेस, परमिट व अन्य प्रपत्रों को जाँच कर मोटर अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 24 वाहनो का चालान व 3,12,000-/ रुपये का शमन शुल्क से अधिरोपित एवरग्रीन के 03, सनसाइन के 01 वाहन (जो 25 वर्ष पुराना था) को सीज किया गया