पांडू: पलामू एसपी ने पांडू थाना समेत तीन पिकेट का किया औचक निरीक्षण
Pandu, Palamu | Sep 3, 2026 पुलिस अधीक्षक, पलामू ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को पांडू थाना का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद महुदंड, लाठिया एवं खजूरी पिकेट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।