रेवदर: सिरोही के सीएमएचओ ने सोरडा उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश
Reodar, Sirohi | Jun 3, 2026 सिरोही। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने ब्लॉक रेवदर के उपस्वास्थ्य केंद्र सोरडा का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया और स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने 12 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का कोविड टीकाकरण शत-प्रतिशत पूरा कराने, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच व दवाई योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने को कहा है।