पाटन: मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कार्यालय द्वारा किसानों को दिन में बिजली देने की कोशिश जारी: डी ई नवनीत राठौर
Patan, Jabalpur | May 24, 2026 मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के डी ई नवनीत राठौर ने रविवार दोपहर लगभग 1 बजे बताया कि किसानों को दिन में बिजली देने की कोशिश लगातार जारी है इसी क्रम में रविवार से कोई फील्डरों में किसानों को 10 घंटे बिजली दी जा रही है जिससे कि किसानों को सिंचाई करने में परेशानी नहीं होगी। उनका कहना है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।