जगाधरी: सहारनपुर के डीएम ने हाई कोर्ट के आदेश पर पोवारी गांव का रास्ता किया बंद, ग्रामीणों ने प्रशासन से की संज्ञान लेने की मांग
अवैध खनन की ट्राली के नीचे आने से महिला की मौत के बाद सहारनपुर के डीएम ने रास्ते को बंद करते हुए गहरी खाई खुदवा दी। जिसके चलते गांव वालों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। क्योंकि दूसरी तरफ नदी है और वह नदी के रास्ते से आ जा रहे हैं। गांव वालों ने रविवार को 10:30 बजे प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की। यह हरियाणा का बॉर्डर पर आखिरी गांव है।