अररिया: जाति प्रमाण पत्र बनवाने में धांधली का आरोप, प्रखंड कार्यालय परिसर में दिया धरना, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
Araria, Araria | Apr 10, 2026 अररिया ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने और रिश्वत मांगने के आरोप पर हंगामा हुआ। जिला परिषद प्रतिनिधि फैसल जावेद यासीन ने अंचल कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, वे प्रखंड कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए। मौके पर सदर BDO और आरएस थाना प्रभारी पहुंचे और मामला शांत कराया। बाद में SDO कार्यालय में बैठक हुई।