अररिया समाहरणालय में दिवंगत सहायक प्रशासी पदाधिकारी शिवचंद ऋषिदेव को दी गई श्रद्धांजलि
अररिया अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित सहायक प्रशासी पदाधिकारी श्री शिवचंद ऋषिदेव का दिनांक 10 सितंबर 2026 को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर समाहरणालय अररिया में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस शोकसभा में समाहरणालय अररिया, विभिन्न अभिकरणों, अनुमंडल कार्यालय एवं जिले के अन्य कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Araria, Araria | Sep 11, 2026