बालाघाट: नगर मुख्यालय में डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
जिले में मंगलवार 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण, जयघोष रैली, सामूहिक बुद्ध वंदना और मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे से ही अंबेडकर चौक पर अनुयायियों ने कैंडल जलाकर पुष्प अ