मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी के हाइवे स्थित टोल प्लाजा के पास ठिरिया खेतल निवासी की रात्रि में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास गांव ठिरिया खेतल निवासी भीमपाल पुत्र हरीराम राजपूत को किसी अज्ञात वाहन ने रात्रि में किसी समय टक्कर मार दी। भीषण टक्कर लगने से भीमपाल की मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल टोल प्लाजा से आगे हाईवे होने के कारण उसके शरीर पर लगातार गाड़ियां चलने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गया है।