सुसनेर: वार्ड क्रमांक 7 में ₹40 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ के निर्माण कार्य का किया गया शुभारंभ
नप सुसनेर के द्वारा वार्ड क्र.07 में की MES कॉलोनी में ₹40 लाख की लागत से बनने वाले सीमेंट क्रांकीट रोड़ का निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है। पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला व इंजीनियरिंग अरविंद बघेल ने जेसीबी मशीन एवं भूमि का पूजन कर इसका शुभारंभ किया। आपको बता दे कि उक्त कालोनो में कच्चा रास्ता होने के कारण रहवासियों को काफी परेशान होना पड़ता था।