सुसनेर: लोधाखेड़ी की गोशाला में मगरिया की गायों को रखे जाने हेतु ग्रामीणों ने SDM व तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
लोधाखेड़ी की गोशाला में मगरिया की गायो को रखे जाने हेतु मंगलवार दोपहर में मगरिया के ग्रामीणों ने सुसनेर SDM मिलिंद ढोके व तहसीलदार विजय सेनानी को ज्ञापन सोपा है। ग्रामीणों ने बताया कि हम गायो को गोशाला में रख कर आ गए थे किंतु कुछ लोगो के द्वारा हमारे गांव की गायो को फिर से बाहर निकाल दिया गया। इस पर SDM व तहसीलदार ने पटवारी व ग्राम पंचायत को निर्देश दिए है।