सुसनेर: मुहर्रम को लेकर सुसनेर थाने में प्रशासन ने आयोजित की शांति समिति की बैठक
आज बुधवार की दोपहर में 17 जुलाई को मुहर्रम को लेकर सुसनेर पुलिस थाने पर प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे SDM मिलिंद ढोके, तहसीलदार विजय सेनानी, SDOP देवनारायण यादव व TI गगन बादल ने मुहर्रम पर निकाले जाने वाले ताजियों के जुलूस को शांति से निकालने की अपील सभी से की। साथ ही आवश्यकता तैयारिया करने के निर्देश भी सम्बंधितो को दिए गए।