जतारा: अजनारा: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
अजनारा गांव में शनिवार रात एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक पक्ष से रहीश यादव और जशोदा घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से विशाल, मानसिंह, सुरेश और रानी यादव को चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।