नाथनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ नाथनगर का मोहर्रम जुलूस
मोहर्रम के अवसर पर नाथनगर क्षेत्र में शनिवार की सुबह निकला ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। भतौड़िया का अंतिम ताज़िया और अखाड़ा भी नाथनगर चौक पार कर अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ गया। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी ताज़िया और अखाड़े बिना किसी व्यवधान के सकुशल अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।