शनिदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
मिर्जापुर। नगर के बुंदेलखंडी स्थित शनिदेव मंदिर से मंगलवार को शनिदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बुंदेलखंडी से बसनई बाजार, सिटी कोतवाली, घंटाघर चौराहा, पक्की सराय, पेहटी चौराहा, तुलसी चौक और गुड़हट्टी चौराहा होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान प्रमुख स्थानों पर शनिदेव की बृहद आरती की गई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा पुनः बुंदेलखंडी स्थित शनिदेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर पुजारी तारकेश्वर नाथ तिवारी, राजपति ओझा, जगदीश पांडेय, संतोष चौरसिया, विजय गुरु, चनिका दुबे, संजीव साहू, सुनील शर्मा, शंकर पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#मिर्जापुर #शनिदेव #शनिदेवशोभायात्रा #बुंदेलखंडी #MirzapurNews #ShaniDev #धार्मिकआयोजन