अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 4 पीजीएम में अनूपगढ़ नगर पालिका ने 11 करोड़ रुपये की लागत से डंपिंग यार्ड की रखी नींव
अनूपगढ़ के गांव 4 पीजीएम में नगर पालिका की ओर से 11 करोड रुपए की लागत से डंपिंग यार्ड बनाया जा रहा है। जिसकी नींव आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलान के द्वारा रखी गई। पालिकाध्यक्ष ने आज बुधवार दोपहर एक बजे बताया कि यह डंपिंग यार्ड राजस्थान और केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है। इसमें संग्रहीत होने वाले कचरे से खाद बनाई जाएगी।