अनूपगढ़: अनूपगढ़ क्षेत्र में आज से सभी शिक्षण संस्थाएं खुलेंगी
भारत-पाकिस्तान के तनाव के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉक्टर मंजू के आदेशों पर अनूपगढ़ में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। अनूपगढ़ एसडीएम सुरेश राव ने आज मंगलवार सुबह 10:30 बजे बताया कि कलेक्टर ने अभी आदेशो को वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि आज से सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर अपने नियमित समय पर लगेंगे। प्रशासन ने आमजन से सहयोग के भी अपील की है।