अनूपगढ़: अनूपगढ़ पंचायत समिति में संपर्क पोर्टल 2.0 का दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर ने की मॉनिटरिंग
पंचायत समिति में आज मंगलवार दोपहर 1:30 बजे तक राजस्थान संपर्क पोर्टल 2.0 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम सुरेश राव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों,कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बताई गई सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आमजन की शिकायतो के समाधान के लिए निर्देश दिए है।