अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नई धान मंडी में एफसीआई द्वारा गेहूं की खरीद अंतिम चरण में, एसडीएम की देखरेख में हो रही है
अनूपगढ़ की नई धान मंडी में गेहूं का सीजन अब अपने अंतिम चरण चरण में है जबकि समर्थन मूल्य पर खरीद का कार्य 30 जून तक चलना है। एफसीआई के अनूपगढ़ के गुणवत्ता निरीक्षक संजीव फोगाट ने आज बुधवार सुबह 9 बजे बताया कि इस वर्ष अब तक 3 लाख 66 हजार 825.50 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 3 लाख 45 हजार 530 क्विंटल गेहूं का उठाव (लिफ्टिंग) किया जा चुका है।