अनूपगढ़: बीकानेर संभाग के प्रभारी एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने अडिशनल एसपी ऑफिस में बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बीकानेर सम्भाग प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हवा सिंह घुमरिया आज सोमवार को दोपहर 2 बजे अनूपगढ़ के एडिशनल एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि आज बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।