अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 14 के पार्षद ने युवाओं के साथ मिलकर शुरू किया 'ऑपरेशन चौकीदार'
अनूपगढ़ में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। चोरी की वारदातों को रोकने के लिए वार्ड 14 के पार्षद सन्नी धायल के द्वारा अच्छी पहल की गई है। पार्षद सन्नी ने आज मंगलवार सुबह 10 बजे बताया कि उन्होंने वार्ड के 16 युवाओं के साथ एक टीम बनाकर ऑपरेशन चौकीदार शुरू किया है।इस टीम के द्वारा वार्ड में गश्त की जाती है व संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर पुलिस को सूचना दी जाती है।