डीडीयू जंक्शन जंक्शन पर बीती रात चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। फुटओवर ब्रिज पर संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके बैग से 16 लाख 15 हजार रूपये नकदी बरामद हुई। युवक की पहचान सोनू जो की बिहार डेहरी ऑनसोन निवासी बताया गया है। RPF ने शनिवार दोपहर 01 बजे मामले की जानकारी दी।