भभुआ: भभुआ भूपेश गुप्त कॉलेज के पास पुलिस ने एक कार से 335 लीटर शराब बरामद की, कार जब्त
Bhabua, Kaimur | Jun 14, 2025 भभुआ भूपेश गुप्त कॉलेज के पास से एक कार से 335 लीटर अंग्रेजी शराब को भभुआ पुलिस ने बरामद करते हुए कार को जब्त किया है। आज शनिवार को भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक कार में दो लोग भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने जयप्रकाश चौक से पीछा किया। जहां पुलिस ने शराब को बरामद किया है।