भभुआ: डूमरकोन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, सदर में किया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jun 14, 2025 डूमरकोन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की शाम 7:30 बजे की बताई गई। मृतक व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के लखमनपुर गांव निवासी दुखहरन राय के 35 वर्षीय पुत्र सदानंद राय बताया जाता है। आज शनिवार को सुबह 8 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सेमरा गांव में मजदूरी करने के लिए बाइक से गया था।