शमशाबाद के ग्राम छापर में वनकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को शमशाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने न केवल आरोपियों को दबोचा, बल्कि शाम 6 बजे नगर के मुख्य बाजार में उनका जुलूस भी निकाला। इस दौरान आरोपियों से "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" और "पेड़ काटना पाप है" जैसे नारे लगवाए गए। थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन न