राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से सक्ति जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं के 22 प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी ली।
राज्यपाल ने जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे कर्मचारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी सभी शासकीय कर्मचारी एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें व अपने कार्यालय एवं निवास में पेड़ लगाकर हरियाली प्रसार में योगदान करें।
बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। राज्यपाल ने जनहित से जुड़े विषयों में परिणाम मूलक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने कहा।
2 views | Sakti, Chhattisgarh | Jun 24, 2026